इंदरगढ़ में बवाल! भीम आर्मी ने फूंका धीरेन्द्र शास्त्री का पुतला, करणी सेना से भिड़ंत, पुलिस ने चलाईं लाठियां

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): इंदरगढ़ में शनिवार को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ भीम आर्मी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शास्त्री का पुतला फूंका।
वापसी के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की भिड़ंत करणी सेना और अन्य हिन्दू संगठनों के सदस्यों से हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक और गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तनाव बढ़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और दोनों पक्षों को खदेड़ा।
घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
