भांडेर से पंडोखर तक किसान शक्ति का प्रदर्शन! हजारों किसानों संग BJP की जनरैली में उमड़ा जनसैलाब

भांडेर से पंडोखर तक किसान शक्ति का प्रदर्शन! हजारों किसानों संग BJP की जनरैली में उमड़ा जनसैलाब

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): भांडेर क्षेत्र में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भद्रावती से पंडोखर तक विशाल किसान रैली निकाली गई।
रैली की शुरुआत दतिया रोड स्थित रावत पेट्रोल पंप, भद्रावती स्कूल के पास से हुई, जो भांडेर बाजार, पुरानी तहसील होते हुए पंडोखर तक पहुंची।

इस रैली में भाजपा पदाधिकारी, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री सहित हजारों की संख्या में किसान और युवा शामिल हुए। रैली के दौरान तिगरा, समथरा, देवरा, बडेरा, बीसलपुर सहित कई गांवों में किसानों ने स्वागत किया। प्रत्येक पड़ाव पर जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने किसानों को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम स्थल पंडोखर पहुंचने पर मंच से करीब डेढ़ सौ किसानों को बीज वितरण किया गया। इस अवसर पर रामकुमार शर्मा ने कहा कि—

“अतिवृष्टि से फसलें खराब होने के कारण किसान परेशान हैं, लेकिन भाजपा सरकार हर किसान के साथ खड़ी है। मैं हर किसान की बात कलेक्टर से लेकर भोपाल तक रखूंगा ताकि उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।”

कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जिले स्तर तक के भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, लगभग 100 युवाओं ने अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान पंडोखर पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज, झांसी के सिद्धेश्वर सरकार और घुमेश्वर सरकार ने भी मंच पर पहुंचकर आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के समापन पर रामकुमार शर्मा ने सभी किसानों और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )