रात 3 बजे जाम में फंसे WWE रेसलर सौरभ गुर्जर, बोले – डबरा से पलायन करना पड़ेगा क्या अब?

रात 3 बजे जाम में फंसे WWE रेसलर सौरभ गुर्जर, बोले – डबरा से पलायन करना पड़ेगा क्या अब?

डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। WWE रेसलर और बॉलीवुड एक्टर सौरभ गुर्जर देर रात ट्रैफिक जाम में बुरी तरह फंस गए। धान से भरे ट्रैक्टरों की लंबी कतार के बीच सौरभ को घंटों जाम में इंतज़ार करना पड़ा।

दरअसल, डबरा मंडी में धान की बंपर आवक के चलते देर रात सड़कें जाम हो गई थीं। इसी दौरान सौरभ गुर्जर इंदौर से लौटते वक्त डबरा जेल रोड पर इस जाम में फंस गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद जब वे घर पहुंचे, तो सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा — “डबरा से पलायन ही करना पड़ेगा क्या अब?”

सौरभ ने एक वीडियो जारी कर ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आम लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )