लक्ष्मण तलैया पर अयोध्या जैसा नज़ारा, 15 हजार दीपों की रोशनी में दंदरौआ धाम के महंत रामदास जी महाराज करेंगे महा आरती

लक्ष्मण तलैया पर अयोध्या जैसा नज़ारा, 15 हजार दीपों की रोशनी में दंदरौआ धाम के महंत रामदास जी महाराज करेंगे महा आरती

ग्वालियर। दीपावली के पावन पर्व पर इस बार ग्वालियर में भी रोशनी का एक अनोखा नज़ारा देखने को मिलेगा। 19 अक्टूबर को छोटी दीपावली के दिन लक्ष्मण तलैया तालाब के किनारे और श्री रामजानकी मंदिर, मौनी बाबा आश्रम परिसर में पांचवां भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा।

हर साल की तरह इस वर्ष भी आयोजन को खास बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। 2021 में पहली बार 2100 दीपों से शुरू हुए इस दीपोत्सव ने हर वर्ष नई ऊंचाइयां छुईं। 2022 में 5100 दीप, 2023 में 7100 दीप और 2024 में 11 हजार दीपों से तलैया जगमगाई थी।
इस बार पांचवां दीपोत्सव 15,000 दीपों की अद्भुत रोशनी में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दंदरौआ धाम सरकार के महंत श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज शामिल होंगे। उनके साथ स्थानीय संतों द्वारा श्री रामजी की आरती की जाएगी।

कार्यक्रम में इस वर्ष भी लगभग 2000 से अधिक क्षेत्रवासी एकत्रित होकर दीप जलाएंगे और अयोध्या की तर्ज पर ग्वालियर की इस पावन धरती को रोशनी से नहलाएंगे।

हर दीप वर्ष दर वर्ष बढ़ते उत्साह और श्रद्धा का प्रतीक बन रहा है — यह आयोजन अब ग्वालियर की पहचान बनता जा रहा है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )