भिण्ड में प्रशासन फेल! घायल युवक की मौत के बाद शव वाहन न मिलने पर भड़के ग्रामीण

भिण्ड में प्रशासन फेल! घायल युवक की मौत के बाद शव वाहन न मिलने पर भड़के ग्रामीण

भिण्ड। (इमरान अली खान की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के भिंड जिले में जनपद पंचायत मुड़िया खैरा के चंदनपुरा में 19 वर्षीय विकाश जाटव की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद जिला प्रशासन की लापरवाही सामने आई। घायल युवक को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन परिजनों को शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया।

Kk

शव को लेकर परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता जिला अस्पताल में मौजूद अधिकारियों से मदद मांगते रहे, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। गुस्साए ग्रामीणों और युवाओं ने शव को कांधे पर रखकर चंदनपुरा में जाम लगा दिया और “जिला प्रशासन मुर्दावाद” के नारे लगाए।

परिवार का कहना है कि यह उनका इकलौता बेटा था और प्रशासन की यह लापरवाही मानवता पर सवाल उठाती है। घटना के बाद पोस्टमार्टम भी प्रशासन की उपस्थिति में कराया गया।

भीम आर्मी और स्थानीय लोग मामले की न्यायपूर्ण जांच की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं हो।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )