दतिया में गरबा-डांडिया की धूम, कलेक्टर पत्नी राधिका वानखेडे़ ने किया 9 कन्याओं का पूजन

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): रामजी वाटिका में एम.ए.डी. क्लास द्वारा नवदुर्गा महोत्सव के अवसर पर गरबा और डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे़ की धर्मपत्नी राधिका स्वप्निल वानखेडे़ रहीं। उन्होंने 9 कन्याओं का पूजन कर उत्सव का महत्व बताया।
राधिका वानखेडे़ ने कहा कि नवदुर्गा महोत्सव देशभर का सबसे लंबा चलने वाला उत्सव है, जिसे गरबा और डांडिया के माध्यम से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व माँ दुर्गा की आराधना और खुशहाली का प्रतीक है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में निधि तिवारी (जनशिक्षण संस्था), उपाध्याय (महिला बाल विकास), सपना शर्मा (यातायात) और निर्मला लिटोरिया मौजूद रहीं। सभी ने बालिकाओं के साथ मिलकर गरबा-डांडिया का आनंद लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघर्ष यादव ने की तथा मंच संचालन अक्षय श्रीवास्तव ने किया। आयोजन अनिल कुमार (एम.ए.डी. क्लास) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सायना, हिमांशी, नेन्सी, तान्या, गाँचले, मुस्कान, गायत्री, अक्षरा, अविनाश राजपूत, विकास रावत सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए।
