दतिया में दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी की मौत के गम में पति ने भी दी जान

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय मोहित राजपूत ने मंगलवार दोपहर अपने रिश्तेदार की दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि घटना के महज 48 घंटे पहले ही उसकी पत्नी कीर्ति राजपूत ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी।
पुलिस के मुताबिक, पंडोखर निवासी रामेश्वर राजपूत ने बताया कि उनका ममेरे ससुर का लड़का मोहित मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उनके घर आया था। भोजन करने के बाद वह बिजली न होने के कारण उनकी दुकान पर आराम करने चला गया। दोपहर में जब दुकान का शटर अंदर से बंद मिला, तो शक हुआ। टीन शेड हटाकर देखा गया, तो मोहित का शव फंदे से लटका मिला।
रिश्तेदारों ने बताया कि पत्नी की आत्महत्या के बाद मोहित गहरे सदमे में था और अक्सर कहता था कि उसके बिना जीवन सूना हो गया है। इसी गम और मायके पक्ष के आरोपों से आहत होकर उसने भी जान देने का कदम उठा लिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
