अष्टमी पर रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, तैयारियों का लिया जायजा

अष्टमी पर रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, तैयारियों का लिया जायजा

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): नवरात्रि की अष्टमी पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

नवरात्रि में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और सुरक्षित माहौल मिल सके, इसके लिए अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सकीय सुविधा और साफ-सफाई की समीक्षा की।

कलेक्टर और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने मंदिर में आरती कर पूजा-अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान सेबड़ा एसडीएम अशोक अवस्थी सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )