नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिया बूथ मजबूत करने का मंत्र”

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिया बूथ मजबूत करने का मंत्र”

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दतिया में नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं जिला विकास समिति के सदस्यों का स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और विकास समिति के सदस्यों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी ने किया।

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “अंतिम छोर का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होता है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और आज आप सभी उसी पार्टी के पदाधिकारी बने हैं।” उन्होंने पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर लगातार कार्यकर्ताओं से जुड़े रहने, समय-समय पर बैठकें करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे।

जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने भी पदाधिकारियों से निरंतर जनसंपर्क, भ्रमण और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

कार्यक्रम में राधाकांत अग्रवाल, डॉ. रामजी खरे, पंकज शुक्ला, धीरू दांगी, श्याम सिंह यादव उर्फ टेलो यादव, प्रशांत ढेगुला, बृजेश यादव, आकाश भार्गव, नेहा रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में आभार भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती संघमित्रा अहिरवार ने व्यक्त किया। इसके बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी किया।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )