दतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 जुआरी दबोचे, 31 हजार नगद और ताश की गड्डी बरामद

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी बड़ौन विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसई सच्चिदानंद शर्मा और उनकी टीम ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस को 27 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जनकपुर पहाड़िया, मौजा जनकपुर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर बसई थाना पुलिस ने दबिश दी और मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में –
सिरनाम लोधी निवासी बसई
शैलेंद्र केवट निवासी जनकपुर
कुलदीप लोधी निवासी हम्मीरपुर
करण सिंह लोधी निवासी बसई
रंजीत केवट निवासी हीरापुर
विनोद आदिवासी निवासी हीरापुर शामिल हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से ₹31,200 नगद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की। सभी आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाने वालों में – थाना प्रभारी सच्चिदानंद शर्मा, प्रधान आरक्षक ब्रजेंद्र सिंह, आरक्षक प्रवेन्द्र यादव, दीपेश भार्गव, अभिषेक गौतम, अमित मिश्रा, हेमराज शिवहरे एवं चालक लोकेन्द्र सिंह शामिल रहे।
