दतिया घोटाला: मृतक के नाम पर संबल योजना का आवेदन, पंचायत सचिव निलंबित

दतिया घोटाला: मृतक के नाम पर संबल योजना का आवेदन, पंचायत सचिव निलंबित

दतिया। (शाहिद कुरैशी की रिपोर्ट): सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले की ग्राम पंचायत चिरौली में पंचायत सचिव द्वारा मृतक व्यक्ति के नाम पर संबल योजना का आवेदन भरने और उसका सत्यापन करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी कमलेश वंशकार का निधन 4 नवंबर 2024 को हो चुका था। इसके बावजूद पंचायत सचिव मनोज दांगी ने 7 नवंबर 2024 को उनके नाम से संबल योजना का आवेदन कर दिया और 23 दिसंबर को स्वयं उसका सत्यापन भी कर दिया।

इस फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जीवित गरीब लोग वर्षों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन मरने के बाद सचिव की कलम से योजनाओं का लाभ तुरंत मिल जाता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने पंचायत सचिव मनोज दांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )