भिंड में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक शहर के कई इलाकों में रहेगी बिजली बाधित

भिंड. (इमरान अली खान की रिपोर्ट):. विद्युत कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार, 23 सितम्बर 2025 को एस.सी.सी.डब्ल्यू. योजना कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कंपनी अधिकारियों के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र आई.पी.एस. से निर्गमित इंडस्ट्रियल–3 और कटारे कोठी फीडर की सप्लाई बंद रहेगी।
इस दौरान मीरा कॉलोनी, जामना रोड, रघुनाथ नगर, दुर्गा नगर, न्यू पुलिस लाइन, रंजना नगर, हाजी नगर सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि अत्यावश्यक परिस्थितियों में निर्धारित समय में बदलाव संभव है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
