Datia: गुरूकुल तिराहा पर फर्जी एनओसी से बन रहा होटल सील, एसडीएम ने रुकवाया निर्माण कार्य

Datia: गुरूकुल तिराहा पर फर्जी एनओसी से बन रहा होटल सील, एसडीएम ने रुकवाया निर्माण कार्य

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा गुरूकुल तिराहा स्थित एक निर्माणाधीन होटल के मालिक पर फर्जी तरीके से नजूल एनओसी प्राप्त करने की शिकायत के आधार पर 25 जुलाई 2025 को अंतरिम स्थगन आदेश जारी किया गया था।

इसके बाद कलेक्टर ने 22 सितम्बर 2025 को उक्त निर्माणाधीन होटल की जांच के लिए आदेश जारी कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी (नजूल) एवं तहसीलदार (नजूल) को संयुक्त रूप से जांच कर तीन दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

निर्देशों के पालन में अनुविभागीय दण्डाधिकारी (नजूल) संतोष तिवारी एवं तहसीलदार (नजूल) अजय झा मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि होटल का निर्माण कार्य आदेश के बावजूद जारी है। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवाया, पंचनामा तैयार कर होटल को सील किया तथा होटल मालिक को चेतावनी दी कि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें और प्रशासन को सहयोग करें।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )