दतिया: पहुंज नदी में अवैध उत्खनन पर शिकंजा, पनडुब्बी नष्ट, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

दतिया: (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): उनाव की पहुंज नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई। सोमवार को खनिज विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर अवैध उत्खनन में लिप्त पनडुब्बी और रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए।
जानकारी के अनुसार, जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया को लंबे समय से पहुंज नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिल रही थी। इसी आधार पर संयुक्त कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को उनाव थाना भेज दिया। वहीं, जब्त की गई पनडुब्बी को आग लगाकर नष्ट कर दिया गया।
खनिज विभाग ने पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
