राज्यपाल मंगुभाई पटेल रविवार को करेंगे दतिया दौरा, भांडेर और पीतांबरा पीठ भी शामिल

दतिया: (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल रविवार को दतिया का दौरा करेंगे।
राज्यपाल दोपहर 2 बजे दतिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद वे श्री पीतांबरा पीठ पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे।
पूजा-अर्चना के बाद 3:20 बजे भांडेर के हसापुर जाएंगे, जहां जनमन आवास का अवलोकन करेंगे और हितग्राहियों से बातचीत करेंगे।
राज्यपाल इसके बाद 4 बजे भांडेर से दतिया के लिए रवाना होंगे।
4:35 बजे दतिया से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह दौरा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
