दतिया: सिंध नदी में नहाते समय डूबा उचाड़ सरपंच का इकलौता बेटा, तलाश जारी

दतिया: (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र के उचाड़ गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार किशन चतुर्वेदी (30) दोस्तों के साथ सिंध नदी में नहाने गया था और वह नदी में डूब गया।
किशन चतुर्वेदी उचाड़ गांव के सरपंच का इकलौता बेटा है।
घटना की सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश जारी है। स्थानीय लोग भी तलाश में पुलिस की मदद कर रहे हैं।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
