सदियों पुरानी कहानी फिर हुई जिंदा! ग्वालियर की लक्ष्मण तलैया पर नाग-नागिन की मौजूदगी, नाग के लापता होने के बाद रोज दिख रही नागिन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की ऐतिहासिक और पौराणिक महत्ता रखने वाली लक्ष्मण तलैया इन दिनों रहस्यमयी चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यहां पर रहने वाले नाग-नागिन के जोड़े को लेकर पुरानी कहानियां प्रचलित हैं और आज भी यह जोड़ा लोगों को दिखाई देता है।
दरअसल, लक्ष्मण तलैया एक प्राचीन तालाब है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां पहले साधु-संत साधना किया करते थे। लेकिन हाल ही में विकास कार्यों के चलते तालाब का पानी खाली कराया गया और निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसी दौरान यह नाग-नागिन का जोड़ा सामने आया। लोगों का दावा है कि निर्माण कार्य के समय नाग घायल हो गया था और तभी से वह कहीं दिखाई नहीं दिया। वहीं नागिन लगातार इसी इलाके में घूमती हुई नजर आ रही है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि यह नाग-नागिन वर्षों से इस जगह पर रहते आ रहे हैं। कितने पुराने हैं, यह तो कोई नहीं बता सकता, लेकिन पीढ़ियों से इस जोड़े की कहानियां सुनी जाती रही हैं। खास बात यह है कि नागिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि शांति से इधर-उधर घूमती रहती है।
फिलहाल, नाग के लापता होने और नागिन के रोज दिखाई देने की घटनाओं ने इलाके में रहस्यमयी माहौल बना दिया है। लोग इसे आस्था और चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं। यही कारण है कि लक्ष्मण तलैया इस समय चर्चाओं का बड़ा केंद्र बनी हुई है।
Note – न्यूज inshorts की टीम ने यह खबर क्षेत्रीय लोगों से बातचीत करने के आधार पर मिली जानकारी के बाद लगाई है।
