ग्वालियर में बदमाशों का आतंक: इंदौर में पदस्थ पुलिसकर्मी को गोली मारकर लूटपाट

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार रात लूट की वारदात के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मी को गोली मार दी। घायल पुलिसकर्मी का नाम प्रमोद त्यागी है, जो वर्तमान में इंदौर में पदस्थ हैं और मूल रूप से मुरैना जिले के जोरा के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रमोद त्यागी अपनी बाइक से ग्वालियर आ रहे थे। पनिहार टोल टैक्स से पहले बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी और मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए।
गोली लगने के बाद प्रमोद त्यागी सड़क पर लंबे समय तक घायल अवस्था में पड़े रहे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह सिकरवार ने उन्हें अपनी गाड़ी से जया आरोग्य अस्पताल पहुँचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
