ग्वालियर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पत्नी से विवाद के बाद नशे में युवक होर्डिंग पर चढ़कर सो गया, फिर जो हुआ

ग्वालियर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पत्नी से विवाद के बाद नशे में युवक होर्डिंग पर चढ़कर सो गया, फिर जो हुआ

ग्वालियर: गुरुवार शाम शहर के थाटीपुर पेट्रोल पंप के तिराहे पर एक 30 वर्षीय युवक ने होर्डिंग पर चढ़कर ड्रामा कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक का घर पर पत्नी से विवाद हुआ था और गुस्से और शराब के असर में आकर वह सड़क किनारे लगी होर्डिंग पर चढ़ गया।

युवक को ऊपर चढ़ा देख आसपास भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए। नगर निगम की स्काई लिफ्ट की मदद से रेस्क्यू टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

घटना के दौरान एक दिल दहला देने वाला दृश्य भी सामने आया। प्रत्यक्षदर्शी आकाश जाटव ने बताया कि एक छोटा बच्चा रोते हुए आया और बोला, “मेरे पापा को बचा लो।” उसके साथ उसका चाचा भी था, जो अपने भाई को बचाने के लिए होर्डिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने रोक दिया। आकाश ने आगे बताया कि पुलिस के मार्गदर्शन में उसने ही रस्सी की मदद से युवक को सहारा देकर नीचे लाने में मदद की।

हालांकि अभी तक युवक की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह घटना शाम लगभग 5 बजे हुई।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )