दतिया कोतवाली पुलिस की दबिश: जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 11,100 रुपये नकद व 5 मोबाइल जब्त

दतिया कोतवाली पुलिस की दबिश: जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 11,100 रुपये नकद व 5 मोबाइल जब्त

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नजियाई स्थित मोहन साहू के गोदाम में ताश के पत्तों से रुपए का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान 4 आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 11,100 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )