कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मेरी असली पूंजी : अशोक दांगी बगदा

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भांडेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीकर में मंडल और सेक्टर बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सिद्ध स्थल बलखंडी महादेव मंदिर परिसर में हुई, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशेष अतिथि के तौर पर जिला कांग्रेस महामंत्री नरेंद्र गुर्जर, पूर्व सरपंच लक्ष्मण यादव उनाव और प्रदीप सिंह गुर्जर मौजूद रहे। बैठक का आयोजन विक्रम दांगी तेड़ोत एवं स्वदेश अहिरवार ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अशोक दांगी बगदा ने कहा कि –
“कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मेरी असली पूंजी है। हमें अभी से बूथ स्तर पर संगठित होकर जनता की आवाज बनना होगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याएँ सुनें और उनके लिए संघर्ष करें।”
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने 21 सालों में प्रदेश की जनता को महंगाई का ज़हर पिलाया है। सबसे ज्यादा पीड़ित किसान वर्ग है, जिन्हें खाद के लिए लाठियाँ खानी पड़ी हैं। बिजली बिलों और महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि अमीर-गरीब, सवर्ण-दलित और हिंदू-मुसलमान के बीच लड़ाई कराने वाली राजनीति अब जनता को मंजूर नहीं है।
“खुशहाल मध्य प्रदेश तभी बनेगा जब प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार होगी। आज प्रदेश की जनता कांग्रेस से उम्मीद लगाए बैठी है।” – बगदा ने कहा।
बैठक में मुख्य रूप से सोबरन सिंह यादव, उमेश साहू, धर्मेन्द्र दांगी, सुभाष दांगी, संजीव दांगी, दामोदर कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, के.पी. राजपूत सरपंच, रामजी जाटव सरपंच, जयेंद्र सरपंच, गुड्डन कमरिया, राजेंद्र अहिरवार, जसरथ रजक, मुरारी लाल, रामनरेश कुशवाहा, सियाशरण कुशवाहा, बादाम कुशवाहा, नगीन पांचाल, सौरव दांगी, पंकज कुशवाहा, रामसेवक पाल, कोमल दांगी, भागवत पटेल, राहुल दांगी, राजवीर दांगी, निर्देश अहिरवार, रामहेत ठेकेदार, गजेंद्र दांगी, हिम्मत कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, अशोक सबदल, सुदामा सेन, जितेंद्र दांगी, कमलेश पाल, अखिलेश दांगी, गौरव दांगी, नरेश दांगी, अंकुश कुशवाहा, घनाराम पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
