अयोध्या की तर्ज पर ग्वालियर का दीपोत्सव: लक्ष्मण तलैया पर जगमगाएंगे 11 हज़ार दीप, युवाओं ने किया दंदरौआ धाम में महंत श्री रामदास जी को आमंत्रित

अयोध्या की तर्ज पर ग्वालियर का दीपोत्सव: लक्ष्मण तलैया पर जगमगाएंगे 11 हज़ार दीप, युवाओं ने किया दंदरौआ धाम में महंत श्री रामदास जी को आमंत्रित

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आगामी 19 अक्टूबर 2025 (छोटी दीपावली/नरक चतुर्दशी) के अवसर पर ग्वालियर के लक्ष्मण तलैया पर पांचवां दीपोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दीपोत्सव की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी, जब क्षेत्रवासियों ने पहली बार 2100 दीप एक साथ प्रज्वलित कर परंपरा की नींव रखी थी।

इसके बाद से हर वर्ष इस आयोजन का विस्तार होता गया है। इस वर्ष 2025 में 11,000 से अधिक दीप प्रज्वलित करने का संकल्प लिया गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह दीपोत्सव वे अयोध्या की तर्ज पर अपने क्षेत्र में भव्य रूप से मनाते हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं।

इस अवसर पर दंदरौआ धाम के महंत श्री श्री 1008 श्री रामदास जी महाराज को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने हेतु युवाओं का एक दल विशेष रूप से दंदरौआ धाम पहुंचा और निवेदन किया। इस दौरान युवा नेता मनोज शुक्ला, गोलू शर्मा, हिमांश शर्मा (काकू), युवा नेता मयंक शर्मा, अंकित मुद्गल, प्रशांत शर्मा, अंकित पाल, अजय पाल, संतोष सिकरवार और आशु शर्मा मौजूद रहे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )