लहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लिया संघर्ष और जनभावनाओं की रक्षा का संकल्प

लहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लिया संघर्ष और जनभावनाओं की रक्षा का संकल्प

भिण्ड। (इमरान अली खान की रिपोर्ट): लहार में कांग्रेस पार्टी की एक प्रभावशाली संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में जिलेभर के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से भिंड जिले के कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. गोविन्द सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा—
“जुर्म-सितम कितना भी कर लो, जनता के सम्मान में हमेशा संघर्ष करता रहूंगा।” डॉ. सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से गरीब, किसान, युवा और मजदूर सभी वर्ग हताश हैं। कांग्रेस की विचारधारा ही देश की आत्मा है और जब तक जनता की आवाज दबाई जाती रहेगी, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करता रहेगा।

वहीं, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा — मैं अपनी अंतिम सांस तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहूंगा।”
उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक काम करने का आह्वान किया और कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है, बस ज़रूरत है एकजुट होकर कार्य करने की।

बैठक में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है। कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो देश और प्रदेश को सही दिशा दे सकती है।

इस सम्मेलन ने संगठन को नई ऊर्जा दी और वरिष्ठ नेताओं के जोशीले भाषणों ने कार्यकर्ताओं में संघर्ष की नई चेतना जगाई। बैठक की अध्यक्षता लहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन रोन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतेंद्र राजावत ने किया।

बैठक में कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिनमें लहार जनपद उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल कौरव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मानमेंद्र प्रताप सिंह, और प्रदेश सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह शामिल थे।

अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव और घर-घर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएंगे और आगामी चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करेंगे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )