पत्रकारिता की दशकों की मेहनत को सलाम! ग्वालियर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा को किया सम्मानित

पत्रकारिता की दशकों की मेहनत को सलाम! ग्वालियर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा को किया सम्मानित

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा मंगलवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्वालियर-चंबल संभाग के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा को सम्मानित किया गया। एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों ने उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया तथा पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि विनोद शर्मा ने न सिर्फ ग्वालियर-चंबल संभाग बल्कि पूरे प्रदेश की पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Jj

निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए उनका नाम हमेशा अग्रणी रहा है। सम्मान प्राप्त करने के बाद वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने एयरपोर्ट अथॉरिटी का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार समाज का है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और जिम्मेदारी के साथ काम करना ही इस क्षेत्र की असली पहचान है। कार्यक्रम में एयरपोर्ट अथॉरिटी के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय पत्रकार भी मौजूद रहे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )