आख़िर क्यों चढ़ी दतिया की महिला पानी की टंकी पर? पीछे छुपा है 4 साल पुराना राज़

दतिया. (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिले के घूघसी ग्राम में उस समय हड़कंप मच गया जब कमला रावत नाम की महिला अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि कमला रावत का बेटा गोविंदा पिछले चार साल से लापता है। बेटे की गुमशुदगी को लेकर वह लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काटती रही, लेकिन अब तक उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।
निराश और दुखी होकर महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
फिलहाल महिला करीब एक घंटे से पानी की टंकी पर बैठी हुई है और उसे नीचे उतारने की कोशिशें जारी हैं।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
