ग्वालियर-झांसी हाईवे पर कंटेनर पलटा, चालक सुरक्षित, टला बड़ा हादसा

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): ग्वालियर-झांसी नेशनल हाईवे (एनएच-44) पर रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारतीयम स्कूल के पास एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया और कंटेनर में रखा सामान भी सुरक्षित रहा।
जानकारी के अनुसार, कंटेनर (क्रमांक एनएल 01 एके 1957) हरियाणा के मानेसर से बैंगलुरु की ओर जा रहा था। 27 वर्षीय चालक विनोद कुमार ने बताया कि वह मारुति सुजुकी की कार के पार्ट्स लेकर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक ट्रक ने अचानक ओवरटेक किया, जिससे कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया और वह सर्विस रोड पर पलट गया।
हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कंटेनर सड़क पर पड़े रहने से दोपहर साढ़े तीन बजे तक आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान आम लोगों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। प्रशासन ने कंटेनर को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि मार्ग जल्द ही सुचारू हो सके।
