सड़क हादसे में बेटे की मौत, दतिया में सदमे में पिता की भी चली गई जान, टूट गया परिवार

सड़क हादसे में बेटे की मौत, दतिया में सदमे में पिता की भी चली गई जान, टूट गया परिवार

दतिया. (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्यप्रदेश के दतिया से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है…
थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम सेलरी में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

गांव के रामबरन बघेल का 24 वर्षीय बेटा आनंद पाल मुंबई में काम करता था। 5 सितंबर को सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान ग्वालियर अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

शनिवार शाम जब आनंद का शव गांव पहुंचा… तो यह सदमा उसके पिता रामबरन झेल नहीं पाए। बेटे को मृत देख उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही हार्ट अटैक से उनका भी निधन हो गया।

पिता-पुत्र की एक साथ हुई मौत से पूरा गांव गमगीन है। दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया… और हर किसी की आंखें नम हो गईं।

यह घटना हर किसी को भीतर तक झकझोर देने वाली है।”

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )