NH-44 पर मौत का सफर: 10 दिन में 15 से ज्यादा गायों की कुचलकर मौत

ग्वालियर। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): शनिवार सुबह करीब 5 बजे एनएच-44 ग्वालियर रोड स्थित नए कलेक्ट्रेट पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से चार गायों की दर्दनाक मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर स्ट्रीट लाइट्स का न जलना और रात में 1033 पेट्रोलिंग का अभाव लगातार हो रही दुर्घटनाओं की बड़ी वजह है। उनका कहना है कि बीते 10 दिनों में ही 15 से ज्यादा गायें सड़क हादसों में कुचलकर जान गंवा चुकी हैं।
लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
