ग्वालियर में अब मिलेगा लंग ट्रांसप्लांट इलाज: BLK-Max हॉस्पिटल ने शुरू की थोरैसिक सर्जरी की खास OPD सेवाएं

ग्वालियर: बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली ने आज परिवार हॉस्पिटल, ग्वालियर में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट की विशेष ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का उद्घाटन बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल के थोरैसिक सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांटेशन विभाग के सीनियर डायरेक्टर – डॉ. प्रमोज जिंदल, और परिवार हॉस्पिटल, ग्वालियर के डायरेक्टर – डॉ. मनोज गुलाटी की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. प्रमोज जिंदल, हर महीने के दूसरे गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परिवार हॉस्पिटल, ग्वालियर में मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे, जहां वे प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे।
फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते बोझ पर बात करते हुए, बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल के थोरैसिक सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांटेशन विभाग के सीनियर डायरेक्टर – ,डॉ. प्रमोज जिंदल ने कहा, “कॉम्प्लेक्स लंग और चेस्ट कंडीशन्स के इलाज में पिछले कुछ वर्षों में काफी एडवांसमेंट हुई है। थोरैसिक सर्जरी में रोबोटिक तकनीकों के साथ-साथ वीडियो-असिस्टेड थोराकोस्कोपिक सर्जरी (VATS) तेजी से विकसित हुई हैं और अब इनका उपयोग बढ़ रहा है। चेस्ट और पल्मोनरी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए ये तकनीकें पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में बेहतर इंट्रा-ऑपरेटिव और पोस्ट-ऑपरेटिव रिजल्ट्स देती हैं। इन एडवांस तकनीकों के माध्यम से मरीजों को नई उम्मीद मिलती है, और समय पर इलाज मिलने पर वे सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। ग्वालियर में इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत से यहां और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्पेशलाइज्ड इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी।”
डॉ. प्रमोज, ने आगे बताया, “थोरैसिक सर्जरी में फेफड़े, चेस्ट वॉल, मीडियास्टिनम और इसोफेगस (यानी नॉन-कार्डियक चेस्ट सर्जरी) से जुड़ी सर्जरी शामिल होती हैं। इसके तहत फेफड़ों में टीबी से जुड़ी कॉम्प्लीकेशन्स जैसे ट्यूबरकुलस कैविटी के साथ फंगल बॉल, चेस्ट में पस, विंड पाइप का संकरा होना, फेफड़ों से एयर लीक, फेफड़ों के आसपास फ्लूइड जमा होना, और अन्य नॉन-टीबी बीमारियां जैसे विंड पाइप, फेफड़े, फूड पाइप और चेस्ट वॉल का कैंसर, डायाफ्राम से जुड़ी हर्निया और डायाफ्राम की कमजोरी जैसी समस्याओं का इलाज किया जाता है।”
ग्वालियर में इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के साथ, बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल अब शहर और आसपास के क्षेत्रों में अधिक मरीजों तक अपनी सेवाएं पहुंचा सकेगा। अत्याधुनिक तकनीक और उत्कृष्ट मेडिकल व सर्जिकल विशेषज्ञता के संयोजन के साथ, अस्पताल पहले से ही एक अग्रणी टर्शियरी केयर सेंटर के रूप में स्थापित है।
