राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने दतिया में पीताम्बरा पीठ पर किया पूजन, वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक

राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने दतिया में पीताम्बरा पीठ पर किया पूजन, वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल गुरुवार शाम अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। यहां आगमन पर समाजसेवी डॉ. रामजी राय ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

इसके बाद जायसवाल माँ पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में बैठकर वे भक्तिभाव से जाप में लीन हो गए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )