स्टीमर से नदी पार कर ग्राम मदनपुरा पहुँचे सेवढ़ा के पूर्व विधायक, वेदराम बघेल के पुत्र के असमय निधन पर जताया शोक

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह गुरुवार को सिंध नदी के पार स्थित सुदूर ग्राम मदनपुरा पहुँचे। गाँव तक पहुँचने के लिए उन्हें स्टीमर से नदी पार करनी पड़ी।
दरअसल, ग्राम मदनपुरा निवासी वेदराम बघेल के युवा पुत्र की सर्पदंश से असमय मृत्यु हो गई थी। इस दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक श्री सिंह स्वयं गाँव पहुँचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने श्री वेदराम बघेल सहित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दुःख की घड़ी में संबल बनाए रखने की बात कही।
इस अवसर पर सेवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयवेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य कार्यकर्ता भी साथ उपस्थित रहे।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
