ग्वालियर में रहस्यमयी धमाका: सुबह 9:40 पर कई इलाकों में महसूस हुआ तेज कंपन

ग्वालियर में रहस्यमयी धमाका: सुबह 9:40 पर कई इलाकों में महसूस हुआ तेज कंपन

ग्वालियर। बुधवार सुबह करीब 9:40 बजे ग्वालियर शहर में अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके साथ ही जमीन में कंपन महसूस किया गया, जिसे कई इलाकों के लोगों ने अनुभव किया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए और दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आवाज इतनी तेज थी कि खिड़कियां और दरवाजे हिल गए। कई इलाकों में लोगों ने इसे भूकंप जैसे झटके की तरह महसूस किया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि धमाके और कंपन की असली वजह क्या थी।

गौरतलब है कि ग्वालियर में सेना का एयरबेस भी मौजूद है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यह आवाज किसी सैन्य गतिविधि या अभ्यास के कारण भी हो सकती है, लेकिन अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

फिलहाल लोग सोशल मीडिया पर भी इस रहस्यमयी धमाके को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )