यूक्रेन की महिलाएं पहुँचीं दतिया, पीताम्बरा मंदिर पर की पूजा-अर्चना

यूक्रेन की महिलाएं पहुँचीं दतिया, पीताम्बरा मंदिर पर की पूजा-अर्चना

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): सोमवार को गोण्डावन के महामंडलेश्वर देवमणि दास दो यूक्रेनी महिलाओं के साथ दतिया पहुँचे। भारतीय परिधान धारण किए इन विदेशी अतिथियों ने पीताम्बरा पीठ पर माँ बगलामुखी देवी के दर्शन किए और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महामंडलेश्वर देवमणि दास ने बताया कि वे देशभर में 108 राम मंदिरों के निर्माण का संकल्प लेकर कार्यरत हैं। वहीं, यूक्रेनी महिलाएं “My Soul India” नामक चैनल और टूरिस्ट कम्पनी संचालित करती हैं। इसके माध्यम से वे विदेशियों को भारत लाकर भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और दर्शन से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

दोनों महिलाओं की सनातन धर्म के प्रति आस्था देखते ही बनती है। अब तक वे हजारों मुस्लिम और ईसाई अनुयायियों को प्रेरित कर हिंदू धर्म से जोड़ चुकी हैं। उनकी निष्ठा और प्रयासों से विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति की गूंज और भी प्रबल हो रही है।

दतिया आगमन पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। यह पहल भारत की सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्मिक शक्ति को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )