ग्वालियर के लक्ष्मण तलैया पर युवक की चाकूमार कर हत्या का मामला, युवक के साथ सीसीटीवी में दिखे दो संदेही

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आनंदपाल के रूप में हुई है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें मृतक युवक अपने दो साथियों के साथ नजर आ रहा है। हालांकि फुटेज में संदिग्धों के चेहरे स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड नहीं हो पाए हैं।
आनंदपाल के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
सीएसपी कृष्ण पाल ने बताया कि जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
