वनखंडेश्वर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा, युवा नेता पाराशर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भिंड. (इमरान अली खान की रिपोर्ट): भारतीय जनता पार्टी वनखंडेश्वर मंडल की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की अनुशंसा एवं मंडल अध्यक्ष प्रिंस दुबे की सहमति से युवा नेता संदीप पाराशर को मंडल कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त कोषाध्यक्ष संदीप पाराशर ने कहा कि “पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी से निभाऊँगा।”
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, रज्जन सिंह भदौरिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक सहित कई भाजपा नेताओं ने पाराशर को बधाई दी।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
