जिला अस्पताल में हंगामा: हार्ट अटैक से मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर-वार्डबॉय से की मारपीट, मामला पहुंचा थाने

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात हंगामे और मारपीट का मामला सामने आया है। हार्ट अटैक से मृत व्यक्ति के परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व वार्डबॉय से बदसलूकी कर दी।
जानकारी के अनुसार, ग्राम उड़ीना निवासी संतोष दुबे को देर रात हार्ट अटैक आने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. हेमंत सिंह ने मरीज की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन भड़क गए और डॉक्टर से बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर मृतक के परिजनों ने वार्डबॉय चतुर्भुज शुक्ला के साथ मारपीट कर दी।
घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। डॉक्टर और वार्डबॉय ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले पर आरएमओ डॉ. दिनेश तोमर ने बताया कि विवाद मृतक की बॉडी रखवाने को लेकर हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
