दतिया में बैंकों की लापरवाही से बिगड़ा ट्रैफिक, कलेक्टर वानखड़े ने दिए सख्त निर्देश

दतिया में बैंकों की लापरवाही से बिगड़ा ट्रैफिक, कलेक्टर वानखड़े ने दिए सख्त निर्देश

दतिया। (शाहिद कुरैशी की रिपोर्ट): कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में यातायात व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने शहर के मुख्य बाजार में बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर कड़ी नाराज़गी जताई।

कलेक्टर वानखड़े ने कहा कि आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक बैंक के पास निजी पार्किंग होना अनिवार्य है, लेकिन बाजार में संचालित पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, सिंडिकेट बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित अन्य बैंकों के सामने ग्राहकों और अधिकारियों के वाहन सड़क पर ही पार्क किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान हेतु पूर्व में बैंकों को बाजार क्षेत्र से शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अब तक किसी बैंक ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की है।

कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दतिया को निर्देश दिए कि यातायात में बाधा डालने वाले वाहनों पर तुरंत जुर्माना लगाया जाए, वहीं यातायात प्रभारी को ऐसे सभी वाहनों को उठाकर थाने में जमा करने के आदेश भी दिए।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )