दतिया में सट्टा कनेक्शन बेनकाब: 32 मोबाइल-लैपटॉप जब्त, चार बड़े नाम अब भी फरार!

दतिया में सट्टा कनेक्शन बेनकाब: 32 मोबाइल-लैपटॉप जब्त, चार बड़े नाम अब भी फरार!

दतिया (शाहिद कुरैशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश की दतिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्जीय सटोरिया सुमित सोनी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 32 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और लाखों रुपए का हिसाब-किताब बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पंचशील कॉलोनी, दतिया से सट्टे का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस को चार अन्य आरोपियों — अभिषेक यादव, राज यादव, आकाश बत्रा और राजदीप यादव — की तलाश है, जो फरार बताए जा रहे हैं।

आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, सट्टा और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

इस कार्रवाई में इंदरगढ़ थाना प्रभारी वैभव गुप्ता, कोतवाली टीआई धीरेन्द्र मिश्रा, कोतवाली एएसआई हाकिम सिंह, आरक्षक भूपेन्द्र राणा और आरक्षक मंजेश त्यागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )