भिंड में 31 अगस्त को 4 घंटे रहेगा पावर कट, जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

भिंड। (इमरान अली खान की रिपोर्ट): समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 31 अगस्त 2025, रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संधारण कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान 11 केव्ही आर्य नगर-1, आर्य नगर-2 एवं सिटी फीडर से जुड़ी सप्लाई बंद रहेगी, जिसके कारण आर्य नगर, वीरेंद्र नगर, नगर पालिका, परेट चौराहा, बंगला बाजार, सब्जी मंडी, पुस्तक बाजार, खण्डा रोड, डॉक्टर लेन सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस अवधि में सहयोग प्रदान करें। साथ ही, किसी अत्यावश्यक परिस्थिति में निर्धारित समय में बदलाव भी किया जा सकता है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
