सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी संभालेगी अब MPCA की कमान! महानआर्यमन बने सबसे युवा अध्यक्ष

भोपाल। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष पद का जिम्मा अब सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी को मिलने जा रहा है। महानआर्यमन सिंधिया अब इस प्रतिष्ठित संस्था के नए अध्यक्ष होंगे। शनिवार को नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई, और इस पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी नहीं दी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया और वर्तमान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इससे पहले MPCA के अध्यक्ष रह चुके हैं। महानआर्यमन के इस पद पर आने के साथ ही वह सबसे युवा अध्यक्ष बनेंगे।
नई कार्यकारिणी का चुनाव 2 सितंबर को संपन्न होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 30 अगस्त थी। चुनी गई टीम को MPCA की एजीएम में आगामी तीन वर्षों के लिए अधिकृत किया जाएगा। इस अवसर पर ज्योतिरादित्य और महानआर्यमन 1 सितंबर को इंदौर में उपस्थित रहेंगे।
अन्य पदाधिकारी (निर्विरोध):
उपाध्यक्ष: विनीत सेठिया
सचिव: सुधीर असनानी
कोषाध्यक्ष: संजय दुआ
सदस्य: संध्या अग्रवाल, राजीव शिरोडकर, प्रशुन कनमड़ीकर, विजेस राणा
