रोज़गार न मिला तो चुना ये रास्ता! दो भाई बने नकली किन्नर, ट्रेन में बजाने लगे ताली, सलवार सूट पहनकर बदलते थे रूप

रोज़गार न मिला तो चुना ये रास्ता! दो भाई बने नकली किन्नर, ट्रेन में बजाने लगे ताली, सलवार सूट पहनकर बदलते थे रूप

जबलपुर। मध्य प्रदेश की जबलपुर आरपीएफ ने ट्रेन में चल रहे एक अनोखे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। दो सगे भाइयों को नकली किन्नर बनकर यात्रियों से जबरन वसूली करने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा गया है। दोनों सलवार-सूट पहनकर खुद को किन्नर बताते थे, जबकि असल में वे पुरुष निकले।

आरपीएफ को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग किन्नर बनकर ट्रेन में पैसों की उगाही कर रहे हैं। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही ट्रेन में चेकिंग शुरू हुई, आरोपी कपड़े बदलकर सामान्य यात्री बनने की कोशिश करते पकड़े गए।

पकड़े गए युवक पन्ना जिले के रहने वाले हैं और नरसिंहपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। जांच में पता चला कि वे पिछले छह महीनों से सतना-इटारसी रूट पर यात्रियों से पैसे वसूल रहे थे। रुपए न देने पर यात्रियों से बदसलूकी और मारपीट भी करते थे।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों का ताल्लुक किन्नर गुरु काजल से है, जिसे वे रोजाना 500 रुपये देते थे। गिरोह में गंगा किन्नर नाम की महिला का नाम भी सामने आया है। फिलहाल आरपीएफ ने दोनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )