दतिया में महिलाओं का गुस्सा फूटा: राजगढ़ चौराहे पर राहुल गांधी-जीतू पटवारी का पुतला जलाया गया

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का विरोध करते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने आज राजगढ़ चौराहे पर उनका पुतला दहन किया। इस दौरान महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की।
बीजेपी महिला मोर्चा का यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ किया गया। महिला मोर्चा ने कांग्रेस आलाकमान से मांग की है कि जीतू पटवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण गुप्ता, मीनाक्षी कटारे, ऊषा नाहर, रीता यादव सहित भाजपा महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।
