भांडेर में पुलिस की बड़ी सफलता: ₹8.20 लाख के पोल चोरी का पर्दाफाश, 18-चक्का ट्रोला जब्त

भांडेर में पुलिस की बड़ी सफलता: ₹8.20 लाख के पोल चोरी का पर्दाफाश, 18-चक्का ट्रोला जब्त

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में भांडेर थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल परिहार की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 25 अगस्त 2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि दतिया–भांडेर बायपास रोड पर रखे लगभग 13 मीटर लंबे 30 लोहे के पोल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। ये पोल आर.डी.एस.एस. योजना के तहत कार्यरत कंपनी MDP INFRA INDIA PVT LTD के थे। फरियादी की शिकायत पर थाना भांडेर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

दिनांक 27 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्यादीन पाल (पिता आनंदी पाल, उम्र 39 वर्ष, निवासी अस्ता, थाना गुरसराय, जिला झांसी (उ.प्र.)) को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 20 लोहे के खंभे, जिनकी कीमत लगभग ₹8.20 लाख है, गोपालपुरा, जिला भिंड से बरामद किए। साथ ही, चोरी में उपयोग किए गए 18-चक्का ट्रोला को भी जब्त किया गया। शेष खंभों की तलाश में पुलिस की जांच जारी है।

कार्रवाई में शामिल टीम:

थाना प्रभारी भांडेर निरीक्षक कोमल परिहार, उपनिरीक्षक अनुरुद्ध सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक राकेश यादव, आरक्षक मिथुन, गादीपाल, विशाल और चालक आरक्षक सौरभ बाजपेई की अहम भूमिका रही।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )