दतिया में इस दिन होगी नेशनल लोक अदालत, विवाद निपटारे का सुनहरा मौका!

दतिया में इस दिन होगी नेशनल लोक अदालत, विवाद निपटारे का सुनहरा मौका!

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) दतिया की सचिव निधि पिंटो के निर्देशन में आगामी 13 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इस लोक अदालत में समझौता योग्य मामलों का निराकरण आपसी सहमति से किया जाएगा। इनमें शामिल हैं –

आपराधिक प्रकरण

चेक बाउंस मामले

मोटर दुर्घटना क्लेम

विद्युत अधिनियम से जुड़े प्रकरण

वैवाहिक भरण-पोषण मामले

सिविल विवाद

राजस्व एवं भू-अर्जन विवाद

बैंकिंग, बीएसएनएल, नगर पालिका से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामले (जैसे जलकर एवं संपत्ति कर)

जनजागरूकता और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम व पैरालीगल वॉलेंटियर्स ने जिले के चौपड़ा, डांग करेरा, पालोथर, नौनेर, कमर, सलाईया, जिगना सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को लोक अदालत की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान पर्चे वितरित कर लोगों को समझाया गया कि वे अपने लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का समाधान लोक अदालत के माध्यम से सरलता और त्वरित तरीके से कराएं।

इस प्रचार-प्रसार अभियान में रितुराज यादव, शुभम, दीप्ति दांगी, साधना श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )