दतिया हादसा: तालाब में डूबी दो मासूमों में से एक का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी

दतिया हादसा: तालाब में डूबी दो मासूमों में से एक का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के दतिया जिले में थरेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेथरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव से लापता हुई दो मासूम बच्चियों में से एक का शव तालाब में बरामद हुआ है, जबकि दूसरी बच्ची की तलाश में गोताखोरों की टीम लगातार खोजबीन कर रही है।

परिजनों के अनुसार, गौरी परिहार (7 वर्ष) और प्रज्ञा परिहार (6 वर्ष) दोपहर करीब 1 बजे घर से खेलने के लिए निकली थीं। कुदारी-सेथरी रोड पर एक टैक्सी चालक को तालाब के पास एक बच्ची पड़ी हुई दिखाई दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। बच्ची को इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी लगते ही तहसीलदार दीपक यादव, थरेट थाना प्रभारी अरविंद सिंह भदौरिया, नायब तहसीलदार मनोज दिवाकर और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक दूसरी बच्ची की तलाश जारी थी।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )