भाजपा महिला मोर्चा ने सेंधवा में फूंका पीसीसी चीफ का पुतला, कहा– शर्मनाक बयान”

भाजपा महिला मोर्चा ने सेंधवा में फूंका पीसीसी चीफ का पुतला, कहा– शर्मनाक बयान”

सेंधवा। (राहुल गुप्ता की रिपोर्ट): हरितालिका तीज के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने सेंधवा के किला गेट पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का पुतला फूंककर विरोध जताया। यह कदम पटवारी द्वारा हाल ही में महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश की महिलाओं को सबसे अधिक शराब पीने वाला बताया था।

इस मौके पर आक्रोशित महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बैठे जीतू पटवारी का महिलाओं पर यह बयान अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने मांग की कि पटवारी महिलाओं से माफी मांगे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं और उन्होंने अपने विरोध को जोरदार तरीके से प्रदर्शित किया।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )