दतिया में लॉ कॉलेज के पीछे चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने दबोचे 9 जुआरी

दतिया में लॉ कॉलेज के पीछे चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने दबोचे 9 जुआरी

दतिया। (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट ): दतिया कोतवाली पुलिस ने जुआ के अड्डे पर दबिश देकर 9 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 5050 रुपये नगद, 5 ताश की गड्डियाँ, 1 डीवीआर और 9 वाहन जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन और एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लॉ कॉलेज के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर छापा मारा और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में –

आकाश पुत्र पर्वत अहिरवार, संदीप पुत्र कल्लू जाटव, सोवरन पुत्र हरिराम अहिरवार, कमलेश पुत्र विनोद अहिरवार, सुमित पुत्र लक्ष्मी अहिरवार, आकाश पुत्र पप्पू यादव, कालीचरण पुत्र छोटेलाल, रामकुमार पुत्र पातीराम अहिरवार और कल्लू पुत्र खुमान अहिरवार शामिल हैं।

सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक यतेन्द्र भदौरिया, प्रधान आरक्षक बृजमोहन उपाध्याय और हमराह फोर्स की सराहनीय भूमिका रही।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus (0 )