दतिया में प्रशासन की सख्ती, लाखों की रेत ज़ब्त, माफिया फरार

दतिया (शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट): जिले में अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन और खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भासड़ा खुर्द और घूघसी गांव में की गई संयुक्त कार्रवाई में करीब 1235 ट्रॉली रेत जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 49 लाख रुपये आंकी गई है।
खनिज विभाग के मुताबिक, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर बड़ौनी नायब तहसीलदार संजीव तिवारी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। भासड़ा खुर्द गांव के बाहर 1035 ट्रॉली रेत का भंडारण मिला, जबकि घूघसी गांव में 200 ट्रॉली रेत जब्त की गई।
कार्रवाई की भनक लगते ही मौके पर मौजूद रेत माफिया फरार हो गए। इस दौरान टीम ने दो ट्रैक्टरों को रेत से भरा हुआ पकड़ा और दोनों चालकों को हिरासत में लेकर बड़ौनी थाने भेज दिया। फिलहाल खनिज विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है।
CATEGORIES मध्य प्रदेश
