अच्छे दिन नहीं, बदबू के दिन लौटे: गंदगी से जूझता भिंड का नंबर-1 स्कूल”

अच्छे दिन नहीं, बदबू के दिन लौटे: गंदगी से जूझता भिंड का नंबर-1 स्कूल”

भिण्ड। (इमरान अली खान की रिपोर्ट): नगर पालिका की अनदेखी के कारण शहर के शासकीय उत्कृष्ट क्रमांक 01 विद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। पिछले एक महीने से स्कूल प्रांगण में बनी नक्षत्र वाटिका के सामने कचरे का अंबार जमा है, जिसकी बदबू से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का स्कूल में रहना मुश्किल हो गया है।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नगरपालिका से कई बार सफाई कराने की गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। स्थिति यह है कि नक्षत्र वाटिका के मुख्य प्रवेश द्वार और स्कूल भवन के सामने गंदगी का ढेर जस का तस पड़ा हुआ है।

स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि यही वह स्थान है जहां हजारों मतदाताओं ने कतार में खड़े होकर मतदान किया था, अपने पार्षद, विधायक और सांसद को चुना था, लेकिन चुनाव के बाद किसी ने भी इस गंदगी को हटवाने की जहमत नहीं उठाई।

स्कूल प्रबंधन और आसपास के लोग अब नगरपालिका से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि बच्चों और शिक्षकों को इस बदबू और बीमारियों से निजात मिल सके।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )