कुएं में गिरी गाय, सीएमओ के बिगड़े बोल भिंड में गुस्साए ग्रामीणों ने भैंस को सौंपा ज्ञापन

कुएं में गिरी गाय, सीएमओ के बिगड़े बोल भिंड में गुस्साए ग्रामीणों ने भैंस को सौंपा ज्ञापन

भिंड। (इमरान अली खान की रिपोर्ट): मध्यप्रदेश के भिंड जिले की विधानसभा मेहगांव की तहसील रौन नगर पंचायत में सीएमओ की तानाशाही और अभद्र व्यवहार से नाराज ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। नगर पंचायत कार्यालय में किसी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी के न मिलने पर ग्रामीणों ने भैंस को ज्ञापन सौंपकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

मामला रौन नगर पंचायत के ग्राम विरखड़ी का है, जहां एक कुएं में गाय गिर गई थी। ग्रामीण मझले जोशी ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत के सीएमओ को फोन कर गाय को निकालने की मदद मांगी, लेकिन सीएमओ ने अभद्र भाषा में बात करते हुए कहा,

“तुम जैसे छोटे स्तर के चिरकुट लोग रोज फोन करते हैं, दो पैसे की औकात वाले लोग मुझे कॉल लगाते हैं। 10 हजार रुपए नगर पालिका में जमा करो, तभी गाय निकाली जाएगी।”

सीएमओ के इस व्यवहार से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। सामाजिक कार्यकर्ता दिपू शर्मा ने कहा कि सीएमओ का रवैया हमेशा से तानाशाहीपूर्ण रहा है।

“नगर पंचायत में साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल है, अधिकारी कार्यालय से अक्सर नदारद रहते हैं और बिना पैसे लिए किसी का काम नहीं करते। जनता का नौकर होकर भी आम लोगों को चिरकुट कहकर भगा देता है। ऐसे अधिकारी को तत्काल हटाया जाना चाहिए,”

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

CATEGORIES

COMMENTS

Disqus ( )